भारत के मन की बात अभियान से BJP टटोलेगी मतदाताओं की नब्ज

Wednesday, Feb 06, 2019 - 04:57 PM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन में भाजपा द्वारा भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में भाजपा के उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस गाड़ी में एलईडी लगाई है जिसके माध्य्म से भाजपा की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वहीं दूसरी और भाजपा की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने बताया कि आज से सोलन में भारत के मन की बात अभियान को शुरू किया गया है। इस अभियान में रथ शिमला विधानसभा क्षेत्र में जाएगा और लोगों से सुझाव लेगा। साथ ही उन सुझावों को सूचिबद्ध कर देश के प्रधानमंत्री के समक्ष भेजा जाएगा और उनके आधार पर भाजपा का संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह देश के प्रधानमंत्री के नेत्रित्व को फिर से स्वीकार करें ताकि भारत का विकास हो सके। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में दो दिन घूमेगी और मतदाताओं की अपेक्षाओं को जानेगी फिर 3 मार्च को इस रथ यात्रा का समापन होगा।

 

Ekta