वॉल्वो बस में सवार मुंबई के युवक से चरस की खेप बरामद, पुलिस ने दबोचा

Sunday, Feb 23, 2020 - 11:52 AM (IST)

 

कुल्लू (संजीव): पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत लगातार एक के बाद एक तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी के तहत शनिवार देर रात को भुंतर पुलिस ने बजौरा में नाकाबंदी के दौरान मुंबई के एक युवक से 506 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात को बजौरा चेक पोस्ट पर टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी, उसी दौरान कुल्लू से मंडी को ओर जा रही वॉल्वो बस एचआर 38 जेड 2432 को जांच के लिए रोका। बस की तलाशी के दौरान इसमें सवार युवक अंस्टों दकन्हा ईस्ट मुंबई के पास 506 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि भुंतर पुलिस थाना के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 

kirti