मनाली से चंड़ीगढ़ जा रही वोल्वो बस हुई हादसे का शिकार, चालक सहित तीन घायल

punjabkesari.in Sunday, Jan 02, 2022 - 11:00 AM (IST)

सुंदरनगर : मनाली से चंडीगढ़ के लिए जा रही एक वोल्वो बस रविवार सुबह करीब 4 बजे हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वोल्वो बस मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी। सुंदरनगर में अचानक चालक का बस से संतुलन खो गया और बस बीबीएमबी डैहर के पावर हाउस के मुख्य गेट को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे में पावर हाउस में खड़ी एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि  बस चालक की दोनों टांगे टूट गई है और दो हेल्पर भी घायल हो गए हैं। बस चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसे सुंदरनगर सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज नेरचौक शिफ्ट कर दिया गया है व दो अन्य घायल हेल्परों का सुंदरनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। सलापड़ पुलिस चौकी प्रभारी देव राज हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News