प्रदेश में धर्म के नाम पर हो रही गतिविधियां चिंताजनक: नीरज धनोरिया

Sunday, Nov 24, 2019 - 01:45 PM (IST)

ज्वालामुखी (पंकज): विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नीरज धनोरिया ने कांगड़ा के ज्वालाजी में कहा कि प्रदेश में धर्म के नाम पर अनेक संदिग्ध गतिविधियां हो रही है जोकि चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लवजिहाद के मामले लगातार बढ़ रहे है जबकि पहले ऐसी घटनाएं यहां पर सुनने तक को भी नहीं मिलती है। इन घटनाओं की संख्या इतनी है कि कोई भी थाना ऐसी घटनाओं से अछूता नहीं है। इसके अलावा चोरी छिपे धर्मांतरण के अनेक समाचार सुनने को मिलते हैं। उन्होंने प्रदेश में बाहरी राज्यों से काम के लिए आने वाले प्रवासियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां पर बाहर से आने वालों का पंजीकरण अनिवार्य होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले एक धर्म विशेष के लोग ही अधिक है। उनका कहना था कि जो भी लोग बाहर से आते हैं उनके बारे में कुछ आवश्यक जानकारी अवश्य होनी चाहिए कि वह कहां से आया है। बाहर से आये ये लोग हर प्रकार के व्यवसायों पर कब्जा कर चुके हैं जबकि हिमाचल के बच्चे बेरोजगार हैं। उनका कहना था कि वे सरकार से भी आग्रह करेंगे कि छोटे व्यवसायों को कौशल विकास के अधीन लाकर यहां के युवाओं को इसमें लगाना चाहिए ताकि रोजगार यहां के बेरोजगार लोगों को मिले न की किसी रोहिंग्या या बांग्लादेशी घुसपैठिए को। धनोरिया का कहना था कि प्रदेश को सेब प्रदेश मानकर यहां बड़े पैमाने पर लोगों का आना हो रहा है।

ये लोग झुग्गी झौंपड़ियों में रहकर भी मस्जिद और मजार बनाने के कामों को अंजाम दे रहे हैं जैसा कि अभी कुछ दिन पूर्व नूरपूर के एक जगह में मामला हाल ही में सामने आया है। उन्होंने चेताया कि किसी भी हालत में प्रदेश को मस्जिद और मजार भूमि नहीं बनने देंगे। उन्होंने प्रदेश में गत सालों में घटी घटनाओं का भी उल्लेख किया। जिसमें यहां पर कई आंतकवादी अपनी पहचान छुपाकर रह रहे थे और स्थानीय स्तर पर उनको संरक्षण ऐसे ही अवैध तत्वों ने दिया था। इस अवसर पर कुलदीप राणा कांगड़ा विभाग सह मंत्री, पारश विष्णुहि कांगड़ा विभाग सगंठन मंत्री, प्रशांत ज्वलाजी खुंडिया के प्रखंड अध्य्क्ष सहित अन्य उपस्तिथ रहें।

वहीं नीरज ने बताया कि गाय को हमारे हिन्दु समाज में माता के रूप में पूजा जाता है और विश्व हिन्दु परिषद् देशभर में 60 हजार गौशालाएं चला रहा है।  उन्होंने गौसंवर्धन बोर्ड जैसे सरकारी प्रयासों की भी प्रशंसा की और आशा व्यक्त की कि सरकार की सहायता से गौ संवर्धन के प्रयास जमीनी स्तर पर कामयाब होंगे। इसके अलावा संस्कारों के जागरण के लिए काम कर रहा है। झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बच्चे अपराध की ओर न जाये और शिक्षा के द्वारा गुणवान बने इसके लिए भी विश्व हिन्दु परिषद् महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके अलावा विश्व हिन्दु परिषद प्रदेश के हर गांव कस्बे एवं वार्ड में जाकर जन जागरूकता के कामों को करेगा।

राममंदिर से जागा हिन्दु स्वाभिमान

491 सालों के संघर्ष की परिणति राम जन्मभूमि में राममंदिर का निर्माण से हुई है जिससे हिन्दुओं का गौरव जागा है। उन्होंने कहा कि राममंदिर का निर्णय एकमत से आना सम्मान की बात है। इससे हिन्दुओं के स्वाभिमान की रक्षा हुई है।

 

 

kirti