मनोहर को मिली ऊना BJP सरदारी(Video)

Sunday, Dec 08, 2019 - 03:40 PM (IST)

ऊना(अमित): ऊना में जिला भाजपा अध्यक्ष के पद के चुनाव की प्रक्रिया आज ऊना के विश्राम गृह में सम्पन्न हुई। यह चुनाव जिला चुनाव प्रभारी विजय पाल सोहारू की देखरेख में हुए वहीँ इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर चौधरी, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार और पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा सहित जिला के पांचों मंडलों के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति जिला भाजपा का अध्यक्ष चुना गया।

वहीं नव निर्वाचित भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश के 16 संगठनात्मक जिलों में भाजपा जिला अध्यक्षों को चुना जा चुका है। जल्द ही देहरा संगठनात्मक जिला की चुनाव प्रक्रिया भी करवा दी जाएगी। सत्ती ने कहा कि 20 दिसंबर तक प्रदेश के सभी मंडलों और जिलों की कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी।

 

kirti