वीरभद्र-सुक्खू जंग का फाइनल राउंड, CM अचानक दिल्ली तलब

Thursday, Sep 07, 2017 - 02:55 PM (IST)

शिमला (विकास): दो दिन के सिरमौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वीरभद्र सिंह जब रोनहाट में जनसभा कर रहे थे तो उन्हें आलाकमान की तरफ से दिल्ली आने का संदेश मिला। सीएम ने सभी कार्यक्रम फटाफट निपटाए और पांवटा साहिब पहुंच गए। पहले उनका गुरूवार रात को पांवटा साहिब में ही रात को रुकने का कार्यक्रम था मगर वो दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं। उनके दिल्ली जाने को वीरभद्र सिंह और सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच चल रही जंग के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।


क्या है मामला
दरअसल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को हटाना चाहते हैं। इस बारे में वह कुछ दिन पहले ही सोनिया गांधी से भी मिल चुके हैं। मगर राहुल गांधी की गैर मौजदूगी की वजह से मामला लटक गया था। अब राहुल वापस आ चुके हैं। जिसके बाद वीरभद्र विरोधी खेमा भी एक्टिव हो गया था। गणेशोत्सव की छुट्टी के बाद हिमाचल के कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे भी लौट आए हैं। दिल्ली में शिंद से पंडित सुखराम, ठाकुर कौल सिंह, विद्या स्टोक्स, जीएस बाली और सुखविंदर सिंह मिल चुके हैं।