वीरभद्र सिंह ने आश्रय के लिए बंजार में मांगे वोट, बोले-शिक्षित युवा को चुनें सांसद

Sunday, May 05, 2019 - 08:24 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): समझदार को इशारा काफी होता है। इसलिए सभी मतदाता मंडी लोकसभा क्षेत्र से शिक्षित युवा को ही अपना मत दें। ये शब्द बंजार मेला ग्राऊंड के मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आश्रय शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि काग्रेंस पार्टी द्वारा दूसरों का दुख-दर्द समझने वाला शिक्षित युवा चुनावी मैदान में उतारा गया है, इसलिए भारी से भारी मतों से आश्रय शर्मा को विजयी बनाएं।

काला धन तो नहीं आया परंतु लोगों की जेब पर नोटबंदी कर डाका डाला

इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने कहा कि 5 वर्षो में भाजपा सरकार ने काला धन विदेशों से लाने की बात की थी लेकिन लोगों की जेब पर नोटबंदी कर डाका डाला गया। उद्योगपतियों की जेबें भरी गई। सांसद द्वारा भी लोगों को मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाए गए। उन्होंने कहा कि जो सांसद  पिछले 4 वर्ष में इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भर पाए वो लोगों की उममीद पर क्या खरा उतरेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लोगों की भावनाओं को तराजू में तोलने का कार्य कर रहे हैं।

इन्होंने भी की आश्रय को जिताने की अपील

इस मौके पर पूर्व बागवानी मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश, मंडी संसदीय युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश सचिव राम सिंह मियां, प्रदेश प्रवक्ता इंदू पटियाल, वी.सी .अध्यक्ष दुंष्यत ठाकुर, युकां अध्यक्ष भेपाल ठाकुर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुणा ठाकुर व ब्लॉक अध्यक्ष छाया ठाकुर ने भी आश्रय शर्मा के हित में चुनावों में मतदान करने की अपील बंजार की जनता से की।

Vijay