CM वीरभद्र की टिप्पणी पर भड़के महेश्वर सिंह

Saturday, Dec 10, 2016 - 03:10 PM (IST)

शिमला: विधायक महेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तरफ से कोली समाज के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में विषय से हटकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रघुनाथ मंदिर मामले को लेकर मुख्यमंत्री का टिप्पणी करना सही नहीं है क्योंकि यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।


उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी टिप्पणी वही व्यक्ति करता है जो अपना मानसिक संतुलन खो बैठता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस तरह की टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को उनकी ङ्क्षचता करनी छोड़ देनी चाहिए और अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वर्ग-नरक में जाने की बातें साधारण नागरिक नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि उनको अपने बुजुर्गों पर गर्व है जिन्होंने रघुनाथ मंदिर की परम्पराओं का निवर्हन किया है।


उन्होंने कहा कि मंदिर संचालन में अनेक बाधाएं एवं आॢथक संकट भी आए लेकिन अपने कुल देवता को सरकार के हवाले नहीं किया। उन्होंने कहा कि कुल्लू के जनमानस के सहयोग से परंपराओं के अनुसार इसका संचालन जारी रहा।