असफल मुख्यमंत्री के तौर पर पहचाने जाते हैं वीरभद्र सिंह : हरिओम भनोट

Sunday, Dec 23, 2018 - 07:42 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): रेलवे बोर्ड की पी.एस.सी. कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य व प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट ने कहा कि वीरभद्र सिंह कांग्रेस पार्टी में व्याप्त गुटबंदी पर ध्यान दें न कि सरकार पर टिप्पणियां करें। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह सहित कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम सरकार की उपलब्धियों को हजम नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस में जूतमपैजार की स्थिति से लोगों को ध्यान भटकाने के लिए सरकार के खिलाफ बयानबाजी की जा रही है। मोदी सरकार और जयराम सरकार की वजह से हिमाचल को करोड़ों के प्रोजैक्ट मिले हैं, जबकि वीरभद्र सिंह सबसे असफल मुख्यमंत्री के तौर पर रिकार्ड बना चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान न तो वीरभद्र सिंह कोई उपलब्धि दर्ज करवा पाए और न ही केंद्र से कोई योजना ला पाए।

पहचान के लिए एक भी योजना बताएं वीरभद्र सिंह

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह एक भी योजना बताएं जिसके नाम पर वे पहचाने जाते हों। बदला-बदली और तानाशाही के लिए वीरभद्र सिंह रिकार्ड स्थापित कर चुके हैं। बतौर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पूरी ताकत कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू को नीचा दिखाने और उन्हें हटाने में लगा दी। इसके साथ-साथ भाजपा नेताओं पर बदले की भावना से केस बनाने में ही उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा कर दिया। इसके अतिरिक्त वीरभद्र सिंह की कोई उपलब्धि नहीं है।

Vijay