Watch Video : Exit Poll पोल के नतीजों पर वीरभद्र का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Sunday, Dec 17, 2017 - 11:44 AM (IST)

शिमला: हिमाचल में सामने आए एग्जिट पोल के नतीजों के बाद एक और जहां भाजपा में खुशी की लहर है तो वहीं कांग्रेस में हताशा की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस नेता इन नतीजों को सहीं नहीं मान रहे हैं। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एग्जिट पोल के नतीजों का खंडन करते हुए कहा कि ये नतीजे फर्जी और हेरफेर वाले हैं। ये तथ्यों के आधार पर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैंने हिमाचल के कोने-कोने का दौरा किया है और ज्यादातर लोग कांग्रेस के पक्ष में हैं। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस बहुमत से जीत पाएगी।

न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल में खिला कमल
बता दें कि सभी न्यूज चैनलों में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सीटों को आंकड़ा कांग्रेस की सीटों से ज्यादा दिखाया गया है। इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में कुल 68 सीटों में से 47-55 सीटें बीजेपी, कांग्रेस को 13-20 सीटें व अन्य के खाते में 0-2 सीटें दी गई हैं। न्यूज चैनल एबीपी के एग्जिट पोल में बीजेपी को 35 से 41, कांग्रेस को 26-32 व अन्य के खाते में 0-2 सीटें जा रही हैं। रिपब्लिक न्यूज चैनल के एग्जिट पोल में बीजेपी को 41, कांग्रेस को 25 और अन्य को 2 सीटें जा रही हैं। इसी तरह न्यूज 24 के एग्जिट पोल में भी पहाड़ पर कमल खिलता दिखाया गया है। चैनल के पोल के मुताबिक बीजेपी को 55, कांग्रेस को 13 व अन्य को 0-3 सीटें मिल रही हैं। ज्ञात रहे कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों में हिमाचल की 68 सीटों में से कांग्रेस ने 36 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी जबकि भाजपा को 26 सीटें हासिल हुई थीं। वहीं 6 सीटों पर निर्दलीय जीते थे।