एक परिवार एक टिकट फॉर्मूले पर वीरभद्र का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा

Wednesday, Sep 20, 2017 - 10:06 PM (IST)

सोलन (चिनमय कौशल): प्रदेश में चुनावी माहौल बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनावों में मद्देनजर पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं और कांग्रेस की लहर बनाने के लिए वह उद्घाटन ओर शिलान्यास करमतदाताओं को रिझाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने परवाणु में हिमुडा द्वारा निर्मित किए जाने वाले 2 व्यावसायिक परिसरों की आधारशिला रखी, 200 विक्रेताओं के लिए दुकानों का शिलान्यास किया तथा एकीकृत गृह एवं स्लम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित आवासों की चाबियां आवास मालिकों को वितरित कीं। मुख्यमंत्री ने गांधीग्राम में 33 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र लोगों को समर्पित किया, वहीं कुमारहट्टी में बहुउद्देश्यीय हाल एवं खेल मैदान का लोकार्पण  किया। 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की रैली को चंदा एकत्र कर रही भाजापा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस विकास में विश्वास रखती है और विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की रैली के लिए चंदा एकत्र कर रही है लेकिन वह चंदा किसकी जेब में जाएगा यह नहीं पता। उन्होंने युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह द्वारा एक परिवार एक टिकेट पर जारी बयान को सिरे से नकारते हुए कहा कि ऐसा कोई नियम अभी तक कांग्रेस पार्टी ने नहीं बनाया है अगर बनेगा तो उसका अनुसरण किया जाएगा।