वीरभद्र ने कांग्रेस प्रभारी को बताई दिल की बात, जानिए क्या कहा ?

Tuesday, Jun 12, 2018 - 03:41 PM (IST)

शिमला (राक्टा): कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने सुबह नाश्ते पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की। होलीलॉज पहुंची पाटिल का वीरभद्र सिंह ने खुद स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच खुलकर बात हुई। रजनी पाटिल ने बताया कि वीरभद्र ने उन्हें अपने दिल की बात बता दी है, जिसे वे पार्टी हाईकमान से सामने रख देंगी। उन्होंने मीडिया को ये बात बताने से इनकार कर दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने उनसे क्या कहा। प्रभारी ने ये जरूर माना कि हिमाचल कांग्रेस में मतभेद हैं, जिन्हें दूर किया जाएगा।


संगठन में फेरबदल के मसले पर पाटिल ने कहा कि ये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अधिकार है, जिस पर टिप्पणी नहीं जा सकती। हॉलीलॉज में इस मुलाकात के दौरान वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, सीएलपी लीडर मुकेश अग्निहोत्री, विधायक धनी राम शांडिल, मोहन लाल ब्राक्टा, इंद्र दत लखनपाल, विनय कुमार, मनसा राम और ठाकुर सिंह भरमौरी मौजूद रहे। 


29 जून से हर विधानसभा का दौरा
मिशन 2019 के लिए कांग्रेस को मजबूत बनाने की रणनीति का खुलासा करते हुए पाटिल ने कहा कि 29 जून से वह हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी। वहां पर पार्टी के बड़े नेताओं के साथ मुलाकात के अलावा बूथ लेवल तक काम करेंगी। यही नहीं हर विधानसभा क्षेत्र में रैलियां भी की जाएंगी। रजनी पाटिल ने कहा कि इन रैलियों में राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

Ekta