वीरभद्र का रिश्तेदार कर रहा हिमाचल में शराब का कारोबार : सत्ती

Friday, Mar 24, 2017 - 08:30 PM (IST)

हमीरपुर: शुक्रवार को हमीरपुर के गांधी चौक में माफिया राज हटाओ प्रदेश बचाओ की हमीरपुर मंडल की रैली को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने वीरभद्र सिंह पर आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह का रिश्तेदार और प्रदेश मुख्यमंत्री का जमाता हिमाचल में शराब का कारोबार कर रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री के संरक्षण में शराब, खनन व ट्रांसफर माफिया फैला हुआ है। भाजपा इस माफिया को खत्म करने के लिए पूरे प्रदेश में रैलियां कर रही है। राजा-महाराजाओं का अब जमाना चला गया है तथा अब वोटिंग मशीन ही राजा-महाराजा पैदा करती है। 

देश में सबसे ज्यादा दुखी राहुल गांधी की मां 
उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि देश में अगर कोई मां सबसे ज्यादा दुखी होगी तो वह सोनिया गांधी हैं क्योंकि उसका बेटा 44 साल का हो चुका है लेकिन न तो वह बहू ला रहा है और न ही बहुमत। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बंदर पकडऩे वाले को 500 रुपए देने की बात कहते हैं लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही कांग्रेस के लोग बंदर पकडऩे में लगाए जाएंगे।