विपिन परमार ने साधा निशाना, बोले-कांग्रेस के शगूफे ही बनेंगे कांग्रेस की हार का कारण

Thursday, Oct 17, 2019 - 11:11 PM (IST)

धर्मशाला: कांग्रेस द्वारा छोड़े गए शगूफे ही धर्मशाला उपचुनाव में कांग्रेस की हार का कारण बनेंगे। यह बात धर्मशाला उपचुनाव प्रभारी विपन सिंह परमार ने कही। उन्होंने कहा कि हार का डर सताने के चलते कांग्रेस भाजपा पर ऊलजलूल आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकार ने प्रदेश के लिए ऐसा कुछ नहीं किया है, जिस पर कांग्रेस आगामी उपचुनावों में वोट ले सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार ने लोगों के लिए इतनी योजनाएं चलाई हैं, इस पर ही धर्मशाला की जनता भाजपा के पक्ष में वोट करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास भाजपा सरकारों की ही देन है और जनता इससे बखूबी परिचित है। विकास के दम पर ही भाजपा जनता से वोट मांग रही है।

Vijay