दुर्गम क्षेत्रों में भी लाई जाएंगी विकास की नई योजनाएं : स्वास्थ्य मंत्री

Sunday, Jun 02, 2019 - 04:53 PM (IST)

ज्वालामुखी (नितेश/जोशी): स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि देश और प्रदेश में बहुमत की सरकार होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी और दुर्गम क्षेत्रों में भी विकास की नई योजनाएं लाई जाएंगी। भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और कांगड़ा-चंबा लोकसभा प्रभारी विपन सिंह परमार का जवालामुखी विधानसभा क्षेत्र के लगडू में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।

विपिन सिंह परमार ने समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। जिन्होंने पार्टी को जीत दिलवाने में योगदान दिया। इस अवसर पर उन्होंने चंगर क्षेत्र में स्वास्थ्य योजनाओं के सुदृढ़ीकरण का भी वायदा लोगों से किया। इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के गांव घीण में एक सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य योजना का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला महामंत्री भाजपा अभिषेक पाधा, ठाकुर कुशल सिंह, कूड़ा राम, बालक राम शर्मा, कैप्टन देवराज, मनोज कुमार, संजीव जी, पुष्पेंद्र ,हरदेव, पवन जी,प्रधान मदन लाल जी उप प्रधान मनमोहन जी।
 

kirti