धर्मशाला में PM की रैली के बाद थमी VIP मूवमैंट

Saturday, Dec 29, 2018 - 11:30 AM (IST)

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल के जश्न पर पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद पुलिस मैदान की रौनक भी सरकार के साथ चली गई। गत एक सप्ताह से वी.आई.पी. मूवमैंट का केंद्र बना ऐतिहासिक पुलिस मैदान शुक्रवार को थोड़ा सुनसान नजर आया। स्मार्ट सिटी धर्मशाला शहर में लगाए गए होॄडग्स व स्वागत द्वारों को हटाने का कार्य शुरू हो गया है, वहीं शिमला व दिल्ली से आए प्रशासनिक अधिकारी वापस लौट गए हैं।

बहरहाल प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्रियों के शिमला लौटने के बाद धर्मशाला में वी.आई.पी. मूवमैंट थम सी गई है। हालांकि पुलिस मैदान में लगाए गए मंच व सभा स्थल को हटाने का कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा किया जाता रहा लेकिन सभा स्थल पर लगाई गई प्रदेश सरकार के विकासात्मक कार्यों को निहारने के लिए धर्मशाला के बाशिंदे पहुंचे। इसी दौरान कुछ स्कूली बच्चों ने यहां रखे गए मॉडलों की पूरी दिलचस्पी के साथ जानकारी हासिल की।
 

kirti