हिमगिरी के विनोद कुमार दूसरी बार बने LIC मिलियन डॉलर क्लब के सदस्य

Tuesday, Jan 24, 2023 - 08:22 PM (IST)

सलूणी (शक्ति): जिला चम्बा के हिमगिरी क्षेत्र से एलआईसी युवा अभिकर्ता विनोद कुमार ने दूसरी बार एलआईसी के मिलियन डॉलर राऊंड टेबल (एमडीआरटी) क्लब के सदस्य का खिताब हासिल किया है। भारतीय जीवन बीमा निगम चम्बा शाखा के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह व विकास अधिकारी संजय चौधरी की उपस्थिति में विनोद कुमार द्वारा एलआईसी के मिलियन डॉलर राऊंड का खिताब हासिल करने पर उन्हें पुरस्कृत किए गया। संजय चौधरी ने बताया कि विनोद कुमार के कीर्तिमान से वह व्यक्तिगत तौर पर बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवक विनोद कुमार की तरह मेहनत कर जीवन में बहुत आगे बढ़ सकते हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay