विनय सिंह होंगे सीएम के निजी सचिव

Tuesday, Dec 26, 2017 - 03:21 PM (IST)

शिमला: सीएम के प्रधान निजी सचिव को लेकर मंगलवार को एक बड़ा ऐलान किया है। इससे पहले कई अधिकारियों का नाम सामने आया रहा था, लेकिन आज इसकी आधिकारी घोषणा हो गई है। जयराम ठाकुर के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह होंगे। वे अतिरिक्त सचिव भी रहेंगे। सिंह हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इससे पहले विनय कुमार स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सचिव पद पर कार्यरत थे और मिल्क फेडरेशन का अतिरिक्त कार्यभार भी देख रहे थे।

इसकी औपचारिक घोषणा हिमाचल प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी वीसी फारका ने आज कर दी है। इस सरकार के गठन से एक दिन पहले इसका ऐलान किया गया है। आपको बता दें कि विनय सिंह हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा 2001 बैच के अधिकारी हैं। ये इससे पहले कांगड़ा के एसडीएम, कुल्लू के एडीएम और धर्मशाला में बतौर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी का कार्यभार देख चुके हैं। एक अनुभवी व्यक्ति होने के साथ विनय एक नेक दिल इंसान भी हैं।