श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार बने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर

Tuesday, Dec 19, 2023 - 05:41 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): धर्मशाला विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार को सर्वसम्मति से विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने विनय कुमार को बधाई दी है। विधानसभा के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद विनय कुमार ने कहा कि आमतौर पर ऐसा कहा जाता है कि सिरमौर एक पिछड़ा हुआ क्षेत्र है लेकिन जिस तरह से वर्तमान सुक्खू सरकार में सिरमौर को प्रतिनिधित्व मिला है, उससे सिरमौर के क्षेत्र में विकास को और गति मिलेगी। विनय कुमार ने कहा कि उनके स्वभाव के बारे में विधानसभा के सभी सदस्य वाकिफ हैं, कभी उनका किसी से कोई विरोध नहीं रहा, ऐसे में सभी को यह भरोसा होना चाहिए कि उनके साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। वहीं विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विनय कुमार को सर्वसम्मति से विधानसभा का उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई  एवं  शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विनय कुमार एक योग्य एवं अनुभवी राजनेता हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay