पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sunday, Sep 30, 2018 - 05:03 PM (IST)

 

गग्गल : पिछले लगभग एक महीने से पेयजल समस्या से जूझ रहे गांव देहरियां के बाशिंदों चतर सिंह धीमान, विजय सिंह मनकोटिया, शेर सिंह, मोहर सिंह, संजय कुमार, सुदर्शन देवी व चंपा देवी आदि ने बताया कि पिछले एक महीने से पानी की सप्लाई सुचारू रूप से न होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। समस्या के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए परेशान ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन का बिगुल बजाने को मजबूर हो जाएंगे। 

विभाग के एस.डी.ओ. अजय राणा ने बताया कि पंप हाऊस में तकनीकी खराबी आ जाने से यह समस्या आई है, जिसके समाधान का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। 10 दिन के भीतर समस्या का समाधान हो जाएगा। रास्ता न बना तो वह चुनावों का वहिष्कार करने पर मजबूर हो जाएंगे। इससे पहले भी वह ऐसा कदम उठा चुके हैं। ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। 
 

kirti