विक्रमादित्य ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले-जनमंच कार्यक्रम बना झंडमंच

Tuesday, Jan 29, 2019 - 10:21 PM (IST)

बरठीं: भाजपा का जनमंच कार्यक्रम जनमंच नहीं बल्कि झंडमंच बन चुका है। ये शब्द शिमला ग्रामीण क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बरठीं विश्राम गृह में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा का जनमंच प्रोग्राम महज एक पब्लिसिटी स्टंट बनकर रह गया है। यह एक जनमंच न होकर झंडमंच बन चुका है, जिसमें प्रशासन के अधिकारियों की प्रताड़ना के अलावा और कुछ नहीं है।  उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्व की वीरभद्र सरकार ने किए हैं जयराम सरकार के मंत्री व विधायक अभी उन्हीं कामों के फीते काटने में व्यस्त हैं जबकि भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल में अभी तक कोई भी ऐसी बड़ी उपलब्धि देखने में नहीं आई है जिसका कि भाजपा ने धर्मशाला में जश्न मनाकर अपनी डींगे हांकी हैं।

19 दिनों तक सिमट कर रह गया विधानसभा का सत्र

उन्होंने कहा कि आने वाला विधानसभा का सत्र मात्र 19 दिनों तक सिमट कर रह गया है। जोकि प्रदेश के इतिहास में पहली बार हो रहा है। इससे साबित हो जाता है वर्तमान जयराम ठाकुर की सरकार मुद्दों से बचना चाहती है। सांसद अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 15 वर्षों में उन्होंने केवल एक सैलिब्रिटी से ज्यादा कोई भूमिका का निर्वहन अपने संसदीय क्षेत्र के लिए नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं द्वारा प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करना अन्यंत निंदनीय विषय है।

Vijay