कंगना को हिमाचल का भूगोल व इतिहास ही नहीं पता : विक्रमादित्य सिंह

punjabkesari.in Wednesday, May 29, 2024 - 03:57 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत को हिमाचल का भूगोल व इतिहास ही पता नहीं है। देश के इतिहास का भी ज्ञान नहीं और वे कहती हैं कि आजादी 2014 में मिली। ऐसा कहकर वे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही हैं। विक्रमादित्य बुधवार को कुल्लू में प्रियंका गांधी की जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा समूचा हिमाचल देवी-देवताओं की धरती है, जिनसे हमें ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल व मंडी के लिए बहुत कुछ किया। आईआईटी मंडी, मैडीकल कालेज नेरचौक सहित प्रदेश को कई बड़े प्रोजैक्ट कांग्रेस ने दिए।

अटल टनल भी कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि महेश्वर सिंह ने भी लोकसभा टिकट के लिए आवेदन किया था लेकिन भाजपा ने पैराशूटी को उतार कर कार्यकर्त्ताओं का अपमान किया। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव जीत गया तो बेसहारा पशु सड़कों पर नजर नहीं आएंगे और उनके लिए बेहतरीन व्यवस्था करके गौसदन तैयार करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News