विक्रमादित्य सिंह ने साधा BJP पर निशाना, जानिए अब क्या बोले

Friday, Oct 18, 2019 - 10:13 AM (IST)

 

सिरमौर (गोपाल शर्मा): भाजपा महिलाओं के सम्मान के बात करते है लेकिन मुख्यमंत्री के मंच में एक महिला नेत्री को सरेआम धक्के मारते है। यह भाजपा दोहरा चेहरा है। यह बात शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने राजगढ़ में प्रेस से मुखातिब होते हुए कही। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा सता में होने के बावजूद बंटी हुई है और पार्टी से रुष्ट होकर दयाल प्यारी आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही है।

उन्होने कहा कि हम गर्व से कह सकते है कि पच्छाद में दो-दो एस डी एम् कार्यालय, दो ब्लोक , दो तहसीले तथा तीन डिग्री कॉलेज है। कांग्रेस द्वारा खोले गए नारग कॉलेज को भाजपा ने खुलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह सब गंगू राम मुसाफिर के कार्यकाल में हुआ है। उन्होंने कहा कि गंगू राम मुसाफिर एक स्वच्छ छवि के व्यक्ति है और उन पर कोइ भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा के मंत्री विशेषकर महेंद्र सिंह ठाकुर और सुरेश भारद्वाज इसी क्षेत्र में है।

रेणुका क्षेत्र के बिल काटकर यहां पाईपे बांटी जा रही है। नौकरियां देने की बात की जा रही है। यदी भाजपा कें नेताओं को पच्छाद की इतनी चिंता होती तो दो वर्ष भी आते। उन्होंने कहा कि गंगू राम मुसाफिर ने हालांकी पच्छाद में अथाह विकास करवाया लेकिन सड़कों की दशा सुधारने में कहीं न कहीं कुछ कमी रह गई है। इसका खामियाजा उन्हें दो चुनावों में भुग्न भी पड़ा है।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनके पिता वीरभद्र सिंह का पझोता क्षेत्र की जनता से ख़ास प्यार रहा है और गंगू राम मुसाफिर के समर्थन में वोट डालने का उनका संदेश लेकर आया हूं।

kirti