सुंदरनगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया विजय दशमी

Saturday, Sep 30, 2017 - 02:43 PM (IST)

सुंदरनगर(नितेश) : सुंदरनगर के जवाहर पार्क में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वयं सेवक संघ के द्वारा शस्त्र पूजा के साथ संघ का स्थापना दिवस और दसहरा मनाया गया और सभी संघ के सदस्यों ने एकत्रित होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया और सुंदरनगर शहर की परिक्रमा करते हुए एक भव्य शोभा यात्रा निकाली। 1925 को डा. बलि राम हेडगेवार ने संघ की स्थापना विजय दशमी के दिन की थी तब से लेकर आज तक पूरे विश्व में संघ का स्थपना दिवस दसहरा के दिन ही मनया जाता है। इस मौके पर सुंदरनगर व नाचन के सभी स्वयं सेवकों ने भाग लिया।