सेवानिवृत्त IFS अधिकारी के खिलाफ विजीलैंस जांच शुरू

Tuesday, Jun 19, 2018 - 09:31 AM (IST)

शिमला: स्टेट विजीलैंस ने एक सेवानिवृत्त आई.एफ.एस. अधिकारी के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। आय से अधिक संपत्ति मामले से जुड़ी शिकायत के आधार पर यह जांच शुरू हुई है। सूचना के अनुसार इसी कड़ी में जांच एजैंसी ने संबंधित सेवानिवृत्त अधिकारी से घोषित आय और संपत्ति का ब्यौरा तलब किया है। अधिकारी पर हिमाचल के विभिन्न स्थानों में सम्पत्ति खरीदने का आरोप है। 


सूत्रों के अनुसार जांच में विजीलैंस को अधिकारी की विभिन्न सम्पत्तियों की भी जानकारी मिली है। कुछ बेनामी संपत्तियां भी होने की आशंका प्रारंभिक जांच में जताई जा रही है। संबंधित अधिकारी सेवानिवृत्त से कुछ दिन पहले ईको टूरिज्म साइटों के टैंडर जारी करने और बाद में उन्हें निरस्त करने के लिए भी चर्चा में आए थे। इसे मामले में जांच की भी सिफारिश भी की गई थी।

Ekta