विद्या स्टोक्स नहीं लड़ना चाहती थीं चुनाव : शिंदे

Thursday, Nov 02, 2017 - 02:15 AM (IST)

चम्बा: विद्या स्टोक्स पहले चुनाव नहीं लड़ना चाहती थीं क्योंकि मुख्यमंत्री वहां से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन बाद में मुख्यमंत्री द्वारा अपना चुनावी क्षेत्र बदलने के बाद स्टोक्स ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया लेकिन तकनीकी कारणों के चलते उनका नामांकन रद्द हो गया। पार्टी ने इस मामले को अब सुलझा लिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने चम्बा में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि 6 नवम्बर को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में जनसभा करने जा रहे हैं। उनके लिए यह बेहद भावनात्मक क्षण होगा क्योंकि उनकी दादी इंदिरा गांधी व पिता राजीव गांधी ऐतिहासिक चम्बा चौगान में जनसभा कर चुके हैं, ऐसे में राहुल गांधी के दिल में चम्बा के लिए विशेष स्थान है।

जिन नेताओं के बच्चों को टिकट मिला वे इसके योग्य
शिंदे ने कहा कि पार्टी ने जिन नेताओं के बच्चों को टिकटें दी हैं वे इसके योग्य हैं। बुटेल के बेटे को इसलिए टिकट दिया गया है क्योंकि उन्होंने चुनाव लडऩे से मना कर दिया था तो साथ ही विक्रमादित्य संगठन में लंबे समय से काम कर रहे हैं तो साथ ही वह संगठन के चुनावों में 2 बार जीत कर पार्टी में सेवा कर रहे हैं। वह कोई पैराशूटी नेता नहीं है। क ांग्रेस इस बार के चुनावों में कितनी सीटें जीतने जा रही है, इस सवाल के जवाब में शिंदे ने सिर्फ इतना ही कहा कि कांग्रेस फिर से सरकार बनाने जा रही है।