नामांकन खारिज होने के बाद विद्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Friday, Oct 27, 2017 - 06:46 PM (IST)

शिमला: आई.पी.एच. मंत्री विद्या स्टोक्स को ठियोग से नामांकन खारिज होने के बाद पार्टी द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनावों के लिए कोर्डिनेशन कमेटी को स्वीकृति देते हुए उन्हें अध्यक्ष की कमान सौंपी है जबकि वीरभद्र सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, विप्लव ठाकुर आनंद शर्मा, जी.एस. बाली, कौल सिंह ठाकुर व आशा कुमारी को सदस्य बनाया गया है। बता दें कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत विद्या स्टोक्स ने ठियोग से अपना नामांकन पर भरा था लेकिन उसमें कुछ खामियां होने के चलते वह रद्द हो गया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में इस बारे याचिका दायर की थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था। अब पार्टी ने उन्हें कोर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।