छात्रों का ‘इंसानियत’ गाना रिलीज, बोले-दुष्कर्मियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

Wednesday, Jul 10, 2019 - 06:57 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): समाज में आए दिन महिलाओं व युवतियों से दुष्कर्म के मामले सामने आते हैं। ऐसे कृत्यों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। मात्र कैंडल मार्च निकालने से कुछ होने वाला नहीं है। यह बात धर्मशाला में इंसानियत गाने के वीडियो के रिलीज होने के बाद गाने को बनाने वाले विद्यार्थियों श्रेया व अमन आदि ने कही। उन्होंने कहा कि जिस लड़की से दुष्कर्म होता है, केवल वही इसकी पीड़ा क्यों सहे जबकि दुष्कर्म को अंजाम देने वाले को ऐसी कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि उसे सबक मिल सके।

उन्होंने बताया कि समाज में ऐसा कुछ किया जाए कि दुष्कर्म की घटनाएं पेश ही न आएं। गाने के रिलीज के उपरांत प्रैस वार्ता में सदस्यों ने कहा कि इस गाने का मकसद लड़कियों को इंसाफ दिलाना है। गाने को अमन व असलम ने आवाज दी है। गीत साहिल ने लिखा है तथा संगीत अमन ने दिया है।

Vijay