ऊना में मनाया गया 1971 युद्ध का विजय दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि (Video)

Sunday, Dec 16, 2018 - 03:47 PM (IST)

ऊना (अमित): एमसी पार्क ऊना में पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा विजय दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि 1971 का पाकिस्तान युद्ध एक ऐतिहासिक युद्ध था। जिस पर भारतीय सेना ने 16 दिसंबर को जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान आर्मी के 90 हजार सैनिकों को भारतीय सेना के आगे आत्मसमर्पण करना पड़ा था। जोकि भारतीय सेना के शौर्य को दर्शाताा है। 


उन्होंने कहा कि इस युद्ध में जो भारतीय सैनिक शहीद हुए उनकी याद में हर वर्ष देश भर में 16 दिसंबर विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को भी शहीद सैनिकों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। ताकि देश को एक बार अखंड भारत बनाया जा सके। वीरेंद्र कंवर ने विधानसभा में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने वाले बिल को पास करने पर विपक्ष की भी सराहना की।


कंवर ने कहा कि सभी दल मिलकर संसद में भी गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने पर विचार करें। तपोवन में सम्पन्न हुए शीतकालीन सत्र में विपक्ष की भूमिका को वीरेंद्र कंवर ने नकारात्मक बताया। कंवर ने कहा कि विपक्ष को अपनी भूमिका साकारात्मक तरीके से निभानी चाहिए ताकि प्रदेश और जनता को इसका लाभ मिल सके।

Ekta