बैंक खातों से 13 लाख उड़ाने वाला शातिर झारखंड से गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 06:46 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू पुलिस ने 13 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी मामले के शातिर को झारखंड से दबोचा है। पुलिस को 2 मामलों में उसकी तलाश थी। बताया जा रहा है कि उक्त शातिर भोलेभाले लोगों को कॉल कर उनका ओटीपी नबंर मांगता था। भोलेभाले लोग इसके झांसे में आकर ओटीपी बता देते थे, उसके बाद उनके बैंक खातों को यह साफ कर देता था। शातिर की पहचान रवि दास (30) निवासी मधुबनी, डाकघर छोटा अंबोन्ना गोपालगंज, जिला धनबाद के रूप में हुई है।

एसपी कुल्लूू गौरव सिंह ने बताया कि थाना कुल्लू के तहत 3 लाख और निरमंड में 10 लाख की ऑनलाइन ठगी हुई थी। दोनों मामलों में डीएसपी शक्ति सिंह के नेतृत्व में टीम जांच कर रही थी। पुलिस ने शातिर की लोकेशन को टे्रस किया और उसके बाद झारखंड का रुख किया। यहां शातिर को टीम ने उसके ससुराल से गिरफ्तार किया है। वह कुछ दिन से वहीं पर रह रहा था। उसके पास एक मोबाइल हैंडसैट पाया गया, जिसका आईएमईआई नंबर वही मिला, जिससे कॉल की जाती रही।

पुलिस टीम शातिर को गिरफ्तार कर झारखंड न्यायालय में पेश कर 6 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर कुल्लू ले आई है। एसपी ने बताया उक्त शातिर लोगों से ठगे गए पैसे को नकली पेटीएम अकाऊंट में ट्रांसफर करता और कुछ पैसे निकाल कर अलग-अलग खातों में जमा करवाता था, साथ ही बड़े बाजारों में महंगी शॉपिंग भी किया करता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News