उपराष्ट्रपति वैंकेया नायड़ू पहुंचे हमीरपुर, नौवीं इंडियन यूथ साइंस कांग्रेस का करेंगे आगाज(video)

Saturday, Apr 07, 2018 - 12:15 PM (IST)

हमीरपुर( अरविंद):नौवीं इंडियन यूथ साइंस कांग्रेस का आगाज  करने के लिए उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू एनआईटी हमीरपुर पहुंचे। दरअसल सीएम जयराम ठाकुर, राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ-साथ पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर भी यहां पहले से ही मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार को नौवीं इंडियन यूथ साइंस कांग्रेस की शुरूआत होगी, जिसका उपराष्ट्रपति शुभारंभ करेंगे। करीब डेढ़ घंटे तक एम बैंकया नायडू एनआईटी में ही रूकेंगे। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा।

kirti