Mandi में शुरू हुआ अभियान, हिमाचल में एक लाख हित चिंतक बनाएगी VHP

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 06:04 PM (IST)

मंडी (पुरुषोत्तम): विश्व हिंदू परिषद प्रदेश में एक लाख हितचिंतक बनाएगी। विहिप के प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा ने कहा कि अगले 3 दिसम्बर तक देश व प्रदेशभर में हितचिंतक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हित चिंतकों का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इस दौरान हित चिंतकों से केवल 20 रूपए शुल्क लिया जाता है। उन्होंने बताया कि विहिप हिमाचल प्रदेश में कई तरह के सेवा कार्य चला रहा है, जिसमें बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए 52 संस्कार शालाएं चलाई जा रही हैं। ये संस्कार शालाएं शहरों के नजदीक हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में विहिप की ओर से एकल अभियान के तहत 8 हजार एकल विद्यालय चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से शहरी और ग्रामीण बच्चों को संस्कार पाठ, पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियां करवाई जाती हैं। इसके अलावा उनके स्कूल का होमवर्क भी करवाया जाता है।

उन्होंने कहा कि गौ सेवा आयोग की पहल पर हिमाचल में गौ सैंक्चयूरी बनाने की कवायद शुरू हो गई है, जिसमें राजस्व, वन और पशुपालन विभाग के अलावा उद्योग महकमे को भी आपसी तालमेल व समन्वय स्थापित करने के प्रयास हुए हैं। देसी गाय का गौमूत्र, गोबर की खाद को भी आर्थिकी से जोड़ा जा रहा है ताकि लोग पशुओं को सड़कों पर बेसहारा  न छोड़ें। इस अवसर पर मंडी जिला विहिप के अध्यक्ष हरमित सिंह बिटटू व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेखराज राणा ने उच्चतम न्यायालय का श्रीराम जन्म भूमि बारे दिए गए सौहार्दपूर्ण फैसले के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार द्वारा अनुच्देछ 370 और 35ए हटाने को ऐतिहासिक निर्णय करार देते हुए उन्होंने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी ईसाई मिशनरियों ने जबरन और धोखे से धर्मांतरण की मुहिम चलाई थी, जिसको लेकर अब राज्य सरकार ने सख्त कानून बनाया है, जिसमें धर्मांतरण के बाद नाम बदला जाना जरूरी है और जबरन धर्मांतरण पर सजा का प्रावधान रखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News