लाहौल तोजिंग नाले में लुढ़का वाहन, छह घायल

Friday, Apr 23, 2021 - 10:28 AM (IST)

मनाली (सोनू) : वीरवार रात को लाहौल के तोजिंग नाले में वाहन लुढ़कने से छः लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का केलंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। वाहन बोलेरो कैम्पर एचपी 45 0628 पांगी से कुल्लू के लिए आ रहा था कि तोजिंग नाले के पास वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासी दावा कारपा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तथा घायलों की मदद की और उन्हें केलंग अस्पताल पहुंचाया। गाड़ी में बैठे सभी लोगों को हल्की चोटें लगी है। हादसे में मंगल सिंह पुत्र नारायण सिंह (29 वर्ष) ग्रामीण शिवहरु, पीओ साच पांगी चम्बा, विद्या प्रसाद पुत्र मोती राम (68 वर्ष), वीपीओ साच, पांगी, चंबा, प्रिंस ठाकुर पुत्र मोहिंदर ठाकुर (14 वर्ष) वीपीओ साच, पांगी, चंबा, भाग शरण पुत्र भीम सेन (58 वर्ष)  गांव फिहदपर पीओ मिंदहल पांगी, चंबा, भगा देई पत्नी भाग शरण (58 वर्ष) गांव फिहदपर पीओ मिंदहल पांगी, चंबा और प्रेम लाल पुत्र जी राम (48 वर्ष) गांव फिहदपर पीओ मिंदहल पांगी, चंबा घायल हुए हैं। 

Content Writer

prashant sharma