सनवारा टाेल प्लाजा पर वाहन सवार ने की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Saturday, Dec 23, 2023 - 07:49 PM (IST)

सोलन (नरेश/अमित): सोलन-शिमला हाईवे पर सनवारा टोल प्लाजा पर एक वाहन सवार द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। इसमें हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में पता चला है कि एक गाड़ी टोल प्लाजा पर आई और गाड़ी में सवार युवक टोल को लेकर कर्मचारियों के साथ बहस करने लगा। बहसबाजी के दौरान ही उसने हवा में 2 बार फायरिंग कर दी। इस घटना में कोई भी टोल कर्मचारी घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay