7 हजार हैक्टेयर भूमि पर किसान उगा रहे विभिन्न प्रकार की सब्जियां

Friday, Aug 23, 2019 - 09:42 AM (IST)

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू जिला में हर साल सब्जी उत्पादन का क्षेत्र बढ़ रहा है और वर्ष 1990-95 में जिला में सिर्फ 300 हैक्टयर भूमि पर किसान सब्जी उगाते थे, जबकि वर्ष 2019 में 7 हजार हैक्टेयर भूमि पर सब्जी का उत्पादन किसान कर रहे हैं। जिसमें प्रतिवर्ष 1 लाख 25 हजार टन औसतन विभिन्न प्रकार की सब्जी उत्पादन किसान कर रहे हैं। कुल्लू, मनाली, बंजार, आनी, निरमंड के सभी क्षेत्रों में किसान विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाकर मालामाल हो रहे हैं। जिसमें कुल्लू उपमंडल में लगघाटी के भल्याणी, भूटठी, शालंग, बडाग्रां, शांघन, भूमतीर, कैलहली, खराहल, मणिकर्ण, शंगचन, पीणी, छोयल, वदाह, गदौरी, हुरला थ्रास, रूआड़ू, मनाली उपमंडल के हरिपुर, सरसेई, कटाराई, नगर, काईस, आनी उपमंडल के बरोट, बैहना, अर्सी, निरमंड, निगाण, आनी व बंजार उपमंडल के हुरीधार, पलाहच, कणौण, तरगाड़ी, बठाहड़, गुशैणी में किसान बड़े पैमाने पर सब्जी का उत्पादन कर रहे हैं।

जिससे सालदर साल किसान सब्जी उगाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग कर रहे है। जिसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र बजौरा के द्वारा किसानों को सब्जियों में लगने वाली बीमारी का निदान के लिए सहयोग कर रहे हैं। जिससे किसानों की लागत कम और लाभ ज्यादा हो इस दिशा में वैज्ञानिक किसानों की समस्या का समाधान कर रहे हैं। किसानों की लागत कम कर किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रही सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी व वैज्ञानिक आधुनिक तकनीक के साथ किसानों को मौसमी और बेमौसमी सब्जियां उगाने के लिए जानकारी दे रहे हैं। जिससे किसानों की लागत कम कर किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो सके और देश का अन्नदाता समृद्ध व खुशहाल हो।

kirti