नाहन-हरिपुरधार मार्ग पर वैन दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ ने बचाई 3 लोगों की जान

Friday, Mar 29, 2024 - 12:20 AM (IST)

नाहन (चंद्र): नाहन-हरिपुरधार मार्ग पर वीरवार को सड़क हादसे में 3 लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि वैन एक पेड़ से टकराकर रुक गई अन्यथा जानी नुक्सान हो सकता था। जानकारी के अनुसार वैन में सवार होकर विवेक राणा (26), कमेश्वर छिंटा (33) व मंजू (49) संगड़ाह से हरिपुरधार जा रहे थे। सेंजघाट के पास वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके चलते कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी रमन कुमार मीणा ने दुर्घटना में 3 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay