वैली ब्रिज शीघ्र बहाल नहीं हुआ तो बढ़ सकती हैं दिक्कतें, पढ़ें पूरी खबर

Saturday, Oct 06, 2018 - 11:50 AM (IST)

मनाली : रोहतांग मार्ग पर मनाली में ब्यास पर बना वैली ब्रिज शीघ्र बहाल नहीं हुआ तो पर्यटन नगरी मनाली की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इस पुल के ठीक न होने से पुराने वैली ब्रिज पर वाहनों का बोझ बढ़ गया है। अगर इस पुल को समय पर बहाल नहीं किया तो दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। 23 सितम्बर को ब्यास पर आई बाढ़ से मनाली का वैली ब्रिज भी क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी सप्ताह बाद भी किसी ने सुध नहीं ली है। 


इस पुल की हालांकि फाऊंडेशन सुरक्षित है लेकिन किनारे से डंगा बाढ़ में बह गया है। वाहन चालकों प्रीतम, अनुराग और रोहित ने बताया कि 2 सप्ताह बीत जाने के बाद भी न ही एन.एच.ए.आई. और न ही प्रशासन ने इस समस्या के समाधान को गंभीरता दिखाई है। इन वाहन चालकों का कहना है कि वाहनों की संख्या बढऩे से पुराने पुल पर बोझ 3 गुना बढ़ गया है। सभी भारी भरकम वाहन पुराने पुल से होकर ही आ-जा रहे हैं। वैली ब्रिज एन.एच.ए.आई. के अंडर है जबकि सड़क की देखरेख बी.आर.ओ. करता है। 


 

kirti