मुंह खुर से बचाव के लिए जिला कांगड़ा में हुआ सवा लाख पशुओं का टीकाकरण

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2020 - 11:13 AM (IST)

धर्मशाला (नवीन): पशुओं में होने वाली मुंहखुर बीमारी की रोकथाम के लिए जिला में पशुपालन विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान पहली सितम्बर से शुरु कर दिया गया है। पशुपालन विभाग के मुताबिक अभी तक लगभग सवा लाख पशुओं का टीकाकरण किया गया है। विभाग ने 30 सितम्बर तक अभियान को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। विभाग के मुताबिक टीकाकरण अभियान में कार्यरत्त कर्मी कोविड-19 के सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं। विभाग ने लगभग साढे 4 लाख पशुओं का लक्ष्य रखा गया है। विभाग के मुताबिक बेसहारा पशुओं के टीकाकरण का भी प्रयास किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक साल में 2 बार मुंहखुर रोग से बचाव हेतु टीके लगाने का अभियान विभाग की ओर से चलाया जाता है। कोविड-19 के चलते इस बार उक्त अभियान को शुरु करने में देरी हो गई है। उल्लेखनीय है कि मुंहखुर रोग के कारण पशुओं की दूध उत्पादन क्षमता नाममात्र हो जाती है। कभी-कभी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण गलघोटू जैसी अन्य बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है जिसके कारण पशुओं की मौत भी हो जाती है। संजीव धीमान उपनिदेशक पशु पालन विभाग धर्मशाला ने बताया कि पशुओं को मुंहखुर रोग से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान शुरु कर दिया गया है। अभी तक लगभग सवा लाख पशुओं का टीकाकरण कर दिया गया है। 30 सितम्बर तक अभियान को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण अभियान में सेवाएं दे रहे कर्मी कोविड-19 सुरक्षा उपायों को अपना रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News