सवर्णों को 10% का आरक्षण देना केंद्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: वीरेंद्र कश्यप

Monday, Jan 21, 2019 - 03:15 PM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन में सांसद वीरेंद्र कश्यप ने प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार द्वारा 10 प्रतिशत सवर्णों को आरक्षण दिए जाने के निर्णय को सराहा। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने भी इसको अपना लिया है जो और भी सराहनीय है, लेकिन कांग्रेस सरकार इसमें अभी भी भ्रांतियां फैलाने का प्रयास कर रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कश्यप ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण जाति के लोगों को 10 प्रतिशत का आरक्षण देना केंद्र की मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है। लेकिन इसको भी कांग्रेस पार्टी पचा नहीं पा रही है और इसमें तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाने में जुटी हुई है। उसके बावजूद भी कांग्रेस पार्टी दिल से न चाहते हुए भी आरक्षण के इस निर्णय का समर्थन कर रही है। कांग्रेस केवल वोट की राजनीति के चलते इस तरह से लोगों को गुमराह कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राफेल डील को लेकर प्रतिदिन संसद में हंगामा करती है, लेकिन देशवासी उनकी इस नीति को समझ गए हैं। जिस तरह से कांग्रेस ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में लोगों सहित किसानों को कर्ज माफी की बात कर गुमराह कर सत्ता हासिल की है, उनका यह खेल लोकसभा चुनाव में नहीं चलने वाला है।

Ekta