स्कूल संचालक की हत्या मामले में एक और काबू, लोगों ने रैली निकाल मांगी फांसी की सजा

Sunday, Aug 19, 2018 - 09:16 PM (IST)

बी.बी.एन.: खरूणी में शिवालिक स्कूल के संचालक की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। रविवार को पहले गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 7 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। हत्या क्यों की गई थी, इसका अभी तक खुलासा नहीं किया है। ए.एस.पी. एन.के. शर्मा पी.जी.आई. चंडीगढ़ में उपचाराधीन महिला से बयान लेने के लिए गए थे लेकिन वह अभी तक बयान देने की हालत में नहीं है।

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
बता दें कि पुलिस ने गुरदेव सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी निहला खेड़ा नालागढ़ व नरेन्द्र सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव ठेडा, तहसील बद्दी व अब जसविन्द्र सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव मनाना, मोहाली पंजाब को गिरफ्तार किया है। गुरदेव व नरेंद्र की आपराधिक षड्यंत्र रचने में अहम भूमिका पाई जा रही है जबकि जसविंद्र की मामले में संलिप्तता पाई जा रही है।

मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी
 एस.पी. बद्दी रानी ङ्क्षबदू सचदेवा व ए.एस.पी. एन.के. शर्मा ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी नरेंद्र व जसविन्द्र सिंह को अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें 7 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

लोगों ने निकाली रोष रैली
रविवार को स्कूल मालिक की हत्या के विरोध में लोगों ने खरूणी में रोष रैली निकाली व नारेबाजी की। लोगों ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने व फांसी की सजा देने की मांग की। लोगों ने कहा कि इस घटना के बाद से लोगों में डर का माहौल है। यहां पर लगातार गश्त होनी चाहिए। उन्होंने नशा मुक्त हिमाचल बनाने की भी मांग की और नशा कारोबारियों पर भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान रोहित सैणी, कुलविंद्र धीमान, सुरेंद्र सैणी, गुलशन सैणी, मनोज कुमार, सर्वजीत सिंह व भूपिंद्र सैणी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Vijay