अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम

punjabkesari.in Sunday, Jan 05, 2020 - 12:48 PM (IST)

नालागढ़(आदित्य):हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में राजपुरा के पास हुआ। जहां नालागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ढाग निचली निवासी 28 वर्षीय जसमेर सिंह पुत्र सुच्चा सिंह बाइक से देर रात अपने घर लौट रहा था। राजपुरा के निकट बेला मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से वह सड़क पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर दौड़ पड़े। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर गई। जिसके बाद उन्होंने मृतक के शव को नालागढ़ सीएससी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक की पत्नी और उसकी दो छोटी-छोटी बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम हाउस पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए है।

 

युवक की मौत से शोक में डूबा पूरा गांव

रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। युवक की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है। पेशे से किसान युवक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग ग्रामीणों ने की है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ घटना का मुकदमा दर्ज किया है। नालागढ़ थाना एसआई रामलाल का कहना है कि अज्ञात वाहन और चालक का पता लगाया जा रहा है।


 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News