अम्ब-ऊना हाईवे पर अज्ञात वाहन ने रौंदा व्यक्ति, मौके पर मौत

Friday, May 31, 2019 - 03:41 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): अम्ब-ऊना हाईवे के अंतर्गत आते दिलवां में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात्रि दिलवां में करीब 10 बजे एक ढाबे के सामने रोड क्रॉस कर रहे एक व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

कांगड़ा जिला का रहने वाला था व्यक्ति

सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान बशिंदा राम (50) पुत्र जोगी राम निवासी जालग जयसिंहपुर कांगड़ा के रूप में हुई है। मौत का शिकार हुआ व्यक्ति ढाबे पर लम्बे समय से कार्यरत था। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को वारिसों के सुपुर्द कर दिया है।

Vijay