रेन शेल्टर से अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से फैली सनसनी

Thursday, Jan 02, 2020 - 11:39 AM (IST)

बंगाणा (शर्मा) : बंगाणा बाजार मे गत रात्रि हटली रोड पर बने रेन शैल्टर मे पुलिस को एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति पडा मिला है। जिसको उपचार हेतू सिविल अस्पताल बंगाणा ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया है। एस.एच.ओ.मनोज कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

उक्त शव को डैड हाऊस मे रखा गया है। पुलिस उक्त व्यक्ति के ठिकाने बारे जानकारी जुटा रही है कि वह कहां का रहने वाला था तथा क्षेत्र मे उक्त व्यक्ति किसके पास रहता था। बंगाणा मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने बारे सभी पुलिस थानों को सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति के संबंध मे किसी के पास सूचना हो, तो पुलिस को सहयोग करे।

 

kirti