अज्ञात लोगों ने तोड़े 2 कारों के शीशे, शिकायतकर्ता ने टैक्सी यूनियन के सदस्यों पर जड़ा आरोप

Sunday, Nov 18, 2018 - 05:30 PM (IST)

पांवटा साहिब (रोबिन): उपमंडल पांवटा साहिब के चुंगी नंबर 6 क्षेत्र के समीप गुरबाणी ट्रैवल्स के मालिक दलविंद्र सिंह सैनी की घर के बाहर खड़ीं 2 कारों के किन्हीं अज्ञात लोगों द्वारा शीशे तोडऩे का मामला सामने आया है। वहीं दलविंद्र सिंह ने स्थानीय टैक्सी यूनियन के सदस्यों पर कारों के शीशे तोडऩे का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पांवटा पुलिस थाना में दर्ज की गई है। दलविंद्र सिंह का आरोप है कि देर रात 10.30 बजे बारिश और तूफान के कारण शोर होने की वजह से उसने अपने कमरों के खिड़की-दरवाजे देखे तो सब बंद थे। जब उसने बाहर निकल कर देखा तो उसकी कारों के शीशे चकनाचूर किए हुए थे। कारों के शीशे ईंट से तोड़े गए थे।

सफेद रंग की स्विफ्ट डिजाइर कार में आए थे 5 व्यक्ति
शिकायतकर्ता ने बताया कि सी.सी.टी.वी. फुटेज के अनुसार 5 व्यक्ति सफेद रंग की स्विफ्ट डिजाइर कार में सवार होकर आए और बाहर खड़ी 3 कारों में से 2 कारों के सामने वालेशीशे चकनाचूर कर फरार हो गए। दलविंद्र सिंह सैनी ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इस बारे में पूछे जाने पर डी.एस.पी. पांवटा साहिब प्रमोद चौहान ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है तथा सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली जा रही है।

Vijay