सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी

Thursday, Jun 14, 2018 - 06:47 PM (IST)

कांगड़ा: वीरवार को गांव ठेहड़ में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच अधिकारी शाहपुर अशोक कुमार ने बताया कि दोपहर बाद ठेहड़ गांव की प्रधान ललिता ने सूचना दी है कि किसी व्यक्ति का शव सड़क के किनारे पड़ा है। मृतक की आयु लगभग 60-70 के बीच है। उन्होंने बताया कि वह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच में पता चला कि उक्त व्यक्ति कुछ बीमार चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला भेज दिया है तथा धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतक का शव 72 घंटे के लिए पहचान के लिए रखा जाएगा।

Vijay