दिव्यांग धावक की अनूठी पहल, प्लास्टिक फ्री प्रदेश बनाने के लिए दौड़ेगा 219 KM(Video)

Sunday, Sep 29, 2019 - 02:56 PM (IST)

नाहन (सतीश): देशभर में चल रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर सिरमौर से ताल्लुक रखने वाले दिव्यांग पैरा एथलीट्स वीरेंद्र सिंह एक अनूठी पहल शुरू कर रहे है। वीरेंद्र सिंह 219 किलोमीटर का सफर तय कर लोगों को प्लास्टिक उन्मूलन बार एक जागरूकता का संदेश देंगे। लोगों को जागरूक करने के लिए दिव्यांग धावक वीरेंद्र सिंह की यह दौड़ राजधानी शिमला से 30 सितम्बर को शुरू होगी, जिसका गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को चंडीगढ़ में समापन हो जाएगा।


सुरेंद्र सिंह का मानना है कि प्रधानमंत्री के प्लास्टिक मुक्त संदेश को वह आम जन तक पहुंचाना चाहते हैं ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके। शिमला से शुरू होते हुए वीरेंद्र सिंह की यह दौड़ जिला सोलन होते हुए सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन पहुंचेगी, जहां से वीरेंद्र सिंह चंडीगढ़ के लिए रवाना होगे वीरेंद्र सिंह 3 दिनों के दौरान कुल 219 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।


दौड़ का समापन गांधी जयंती के अवसर पर चंडीगढ़ में किया जाएगा। इससे पहले यह दिव्यांग धावक सुर्खियों में रहा है विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में जहां वीरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम चमकाया है। वहीं हाल में एक गरीब परिवार से तालुक रखने वाले किडनी मरीज के इलाज के लिए दौड़ लगाकर पैसा जुटाने में भी इन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। 

Ekta