केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस दिन आएंगी शिमला, मैगा डैमोस्ट्रेशन कार्यक्रम में लेंगी भाग

Friday, Oct 26, 2018 - 09:32 PM (IST)

शिमला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मिशन साहसी के तहत छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। इसी कड़ी में आगामी 1 नवम्बर को करीब 1500 छात्राओं द्वारा शिमला के रिज मैदान पर मैगा डैमोस्ट्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगी। इसके अलावा एस.पी. कुल्लू शालिनी अग्रिहोत्री और रिटायर्ड मेजर छवि सक्सेना विशिष्ट अतिथि होंगे। 

यह जानकारी विद्यार्थी परिषद की प्रांत मंत्री हेमा ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि मिशन साहसी के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिमला में करीब 1500 छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। उन्होंने कहा कि मैगा डैमोस्ट्रेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Vijay