अनुराग ठाकुर के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बनने से बैंकिंग क्षेत्र में होगा सुधार

Tuesday, Jun 11, 2019 - 01:23 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाऊंटैंट ऑफ इंडिया की एन.आई.आर.सी. की हि.प्र. शाखा के अध्यक्ष सी.ए. अजय सूद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से मिला, जिसमें उपाध्यक्ष सी.ए. मन्नू शर्मा, सचिव सी.ए. जितेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सी.ए. नवनीत शर्मा व आई.सी.ए.आई. के सदस्य सी.ए. राजीव शर्मा, सी.ए. महेंद्र सिंह पटियाल, सी.ए. अरुण गिरी, सी.ए. संदीप शर्मा, सी.ए. राजेश ठाकुर और सी.ए. अमित धीमान शामिल थे। अध्यक्ष सी.ए. अजय सूद ने कहा कि अनुराग ठाकुर के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बनने से बैंकिंग क्षेत्र में सुधार आएगा तथा हिमाचल में बैंकिंग क्षेत्र में विकास होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए और सी.ए. की समस्याओं के समाधान के लिए भी अनुराग ठाकुर के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बनने से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आगामी बजट में अनुराग ठाकुर ने लोगों के सुझाव मांगे हैं तथा मोदी सरकार ने अपने संकल्प पत्र के अनुसार कार्य करना शुरू कर दिया है, जोकि मोदी सरकार का सराहनीय कदम है।

 

kirti