केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा ऐतिहासिक: प्रकाश शर्मा

punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 03:46 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव) : चमनेड गांव के समाजसेवी प्रकाश शर्मा ने समीरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी भी मौजूद रहे। समाजसेवी प्रकाश शर्मा ने कहा कि केंद्रीय युवा, खेल व सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा हिमाचल में ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह रात के 4 बजे तक अनुराग ठाकुर के स्वागत के लिए लोग सड़कों पर खड़े रहे ये दृश्य पहली बार किसी नेता के स्वागत में देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने देश की राजनीति में हिमाचल और खास कर हमीरपुर जिला का नाम रोशन कर दिया है तथा अनुराग ठाकुर भविष्य के नेता हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व शीला धूमल को भी अनुराग ठाकुर की उपलब्धि पर बधाई दी। वही इस दौरान उनके साथ प्रकाश शर्मा की धर्म पत्नी सन्तोष शर्मा व बेटा तरुण शर्मा भी मौजूद रहे। वही ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की तथा सरकार व संग़ठन के बारे में विस्तारपूर्वक पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से चर्चा की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News