जिन्होंने सेना के अस्त्र-शस्त्र में भी घोटाले किए वो अग्निवीरों की बात करते हैं : अनुराग

punjabkesari.in Wednesday, May 29, 2024 - 09:02 PM (IST)

भराड़ी (राकेश): जिस पार्टी ने रक्षा सौदों में दलाली खाई हो, वे आज अग्निवीरों की बात करते हैं। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि इनकी नेहरू सरकार के समय जीप घोटाला, राजीव गांधी के समय बोफोर्स घोटाला हुआ, मनमोहन सरकार के समय अगस्ता और मनमोहन सरकार के समय अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला हुआ। यह बात उन्होंने बुधवार को घुमारवीं विधानसभा के दौरे के दौरान भराड़ी में कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 1962 के युद्ध के बाद ये चीन-भारत सीमा पर सड़कें नहीं बनाते थे और डरते थे कि कहीं चीन सड़क के माध्यम से भारत में न घुस जाए। आज नरेंद्र मोदी सरकार ने वहां पर सड़क, रेल व हवाई पट्टियां बना दी हैं।

वहीं हिमाचल प्रदेश में गारंटियों को लेकर भी उन्होंने हमला बोला और कहा कि महिलाओं को इन्होंने ठगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है। प्रियंका गांधी पर जुबानी हमला करते हुए अनुराग ने कहा कि प्रियंका गांधी कहती हैं कि वह महिलाओं के हक के लिए लड़ती हैं। आज वह हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के साथ आंख से आंख नहीं मिला सकती हैं। उन्होंने कहा कि अब चुनावों के समय सुक्खू कहते हैं कि 24 घंटे में महिलाओं को 1500 रुपए की किस्त दे दी जाएगी। लेकिन बीते 16 माह में जो न कर पाए वो अब क्या करेंगे। बातें सिर्फ हवा में रह गईं और हर वर्ग को ठगने के चलते अब फिर से वोटों के लिए झूठे आश्वासन दे रहे हैं। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News